फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे पर पहुंचा सुअरों का झुंड, टकराया स्पाइस जेट का विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पाइस जेट के विमान में सवार करीब 50 यात्रियों की जिंदगी शुक्रवार को उस वक्त खतरे में पड़ गई जब रनवे पर उतरते समय विमान अचानक से जंगली सुअरों के एक झुंड से जा टकराया। इस टक्कर के बाद विमान रनवे से नीचे उतर गया जिससे यात्रियों के जान पर बन आई।
विज्ञापन


यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है जब स्पाइस जेट का क्यू 400 विमान रात 7:45 बजे एयरपोर्ट पर उतर रहा था। सुअरों की टक्कर की वजह से विमान का बायां लैंडिंग गिअर खराब हो गया और इसमें सात सूअरों की भी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक मुंबई-जबलपुर फ्लाइट जैसे ही रनवे पर उतरी उसी वक्त 60 से 70 सुअरों का एक झुंड अचानक से रनवे पर आ गया।
विज्ञापन

सभी यात्री सुरक्षित

वहीं स्पाइस जेट के अधिकारियों के मुताबिक, 'पायलट ने विमान पर अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से विमान रनवे से नीचे उतर गया। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोटें नहीं आई हैं।' दुर्घटना के बाद विमान में सवार 53 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना उस वक्त हुई है जब अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (डीजीसीए) भारतीय हवाईअड्डों का ऑडिट कर रहा है। डीजीसीए के महानिदेशन ने हाल ही देश के 20 हवाई अड्डो पर लगातार हो रही इस तरह की घटना की निगरानी करने के भी आदेश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें