फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज के राज में मुशर्रफ को बताया महान पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कक्षा तीन की एक किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को महापुरुष बताने का मामला सामने आया है। 1999 में हुए कारगिरल युद्ध की साजिश रचने वाले मुशर्रफ को किताब के एक पाठ में छह महान विभूतियों के साथ फोटो सहित शामिल किया है।
विज्ञापन


किताब में मुशर्रफ को बतौर महापुरुष शामिल किए जाने को लेकर जिला बार एसोसियेशन इस पर कड़ा विरोध जताया है। 'नैतिक शिक्षा सामान्य ज्ञान एवं योग' नाम से छपी इस किताब में अटल बिहारी वाजपेयी, दलाई लामा और नेल्सन मंडेला के साथ मुशर्रफ की फोटो लगाकर बच्चों से महापुरुषों को पहचानिए के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रकाशक, लेखक पर कार्रवाई की मांग

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय वकीलों ने इसकी शिकायत कलेक्टर एसएन रूपला से की। इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर इस किताब पर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर यह मामना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जाएगा।

वकीलों की मांग है कि जल्द से जल्द किताब से परवेज मुशर्रफ की तस्वीर हटाकर इस किताब के लेखक और प्रकाशक पर कार्रवाई की जाए। वकीलों का कहना है कि किताब के लेखक और प्रकाशक को इतना भी नहीं पता कि महापुरुषों की श्रेणी में कौन आता है।

आपको बता दें कि एक प्राइवेट स्कूल के कक्षा तीन की किताब में अध्याय आठ के खंड-ख में 'महापुरुषों को पहचानें' पाठ में छह व्यक्तियों की फोटो हैं जिनमें तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को महापुरुष बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें