फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी डिब्बे में डकैती, लुट गए MP के वित्त मंत्री

Thu, 19 Mar 2015 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी के लुटने की खबर तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन किसी मंत्री के लुटने की खबर आपने शायद न सुनी हो। उत्तर प्रदेश की सीमा में जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस में कुछ हथियार बंद डकैतों ने मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनकी पत्नी को लूट लिया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से फर्स्ट एसी कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन उत्तर प्रदेश के कोसी कल्याण रेलवे स्टेशन पर पहुंची कुछ हथियार बंद बदमाशों ने ट्रेन पर हमला बोल दिया और उन्होंने मंत्री जी की 20,000 रुपए की नकदी और एक सोने की अंगूठी को लूट लिया।

इस घटना की तेज जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हादसे के वक्त मौके पर तैनात रेलवे के तीन सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंत्री जी की पत्नी ने सुनाई आप बीती

मंत्री जी की पत्नी सुधा मलैया ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि डकैत उनके कोच में घुस आए और उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी ने भी अलार्म बजाने की कोशिश की तो वो उसकी उंगलियों को काट डालेंगे।

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "ट्रेन को अगले स्टेशन पर रुकना चाहिए था लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। मलैया जी इस संबंध में रेल मंत्री से बात करने गए हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें