फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड ने बारहवीं का रिजल्ट किया घोषित

Sun, 10 May 2015 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने ये परीक्षा परिणाम शाम 04:00 बजे घोषित किया। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार राज्य के हजारों केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा में लगभग सात लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिजल्ट तय समय पर घोषित किया गया।

बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा 02 मार्च से 07 अप्रैल तक आयोजित की थी। परीक्षा सुबह की पाली में 08:30 AM से 11:30 AM के बीच आयोजित हुई।

रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल पर भी
अमर उजाला रिजल्ट की नयी पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।
विज्ञापन


अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर, और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।   
विज्ञापन


छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।   

अमर उजाला परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें