मैगी का विज्ञापन करने के मामले में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस में विज्ञापन करने वाले दावों की रिपोर्ट मांगी गई है।
साथ ही 15 दिन में जवाब नहीं देने पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों पर नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट मैगी पर कार्रवाई जारी है।
हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मैगी का विज्ञापन करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नोटिस भेजकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने नोटिस में पूछा है कि मैगी हेल्थ को मजेदार कैसी बनाती है?