डीएमके के अध्यक्ष एम. करूणानिधि के पुत्र और पार्टी के संगठन सचिव एम.के.अलागिरि को पार्टी हाईकमान ने आज अस्थाई रूप से पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से हटा दिया गया है।
डीएमके महासचिव के. अनबाझगन ने यहां एक बयान में कहा कि उनके समर्थकों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सवाल उठाने के कारण पूर्व केन्द्रीय मंत्री अलागिरि को पार्टी से निकाला गया है।
अनबाझगन ने कहा कि अलागिरि ने अपने कुछ समर्थकों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की निंदा की है और खुद को अनुचित बहस में डाला तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करने से रोका।
अलागिरि पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संशय पैदा किया। अलागिरि के इस कदम से पार्टी में अनुशासन समाप्त हो रहा था।
इसी के कारण उनको पार्टी से अस्थाई रूप से निकाला गया है। अलागिरि को पार्टी में सभी पदों से भी अस्थायी से निष्कासित कर दिया गया है।
अनबाझगन ने कहा कि अलागिरि को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय पार्टी के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है।