दिल्ली में धमाकों की खबर है। धमाके शहर के अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके एलपीजी सिलेंडर और फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुए हैं।
खबर है कि धमाके एक ही समय पर हुए हैं।
मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल भेजी गई है। सराय काले खां इलाके में एलपीजी सिलेंडर से फटने से धमाका हुआ है। जबकि हर्ष विहार में फ्रिज का कंप्रेशर फटा है। सराय काले खां में हुए धमाके में तीन लोग घायल हुए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।