लगभग 15 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन एक कब्र अब भी सूनी नहीं हुई है। मरने वाले का 'साथी' पिछले बीते वक्त से वहीं बैठा हुआ है। बिना कुछ खाए, भूखे और प्यासे। चाहे बारिश हुई हो या सूरज तप रहा हो लेकिन एक 'दोस्त' अपने मालिक के मरने के बाद उसकी कब्र पर उसी तरह बैठा हुआ है। वह एक 18 साल का लड़का था जिसने कब्र पर बैठे उस वफादार साथी, अपने प्यारे कुत्ते को एक समय गोद लिया था।
टीओआई में छपी खबर के अनुसार चेन्नई में मालिक के मरने के बाद भी उसका प्यारा कुत्ता पिछले एक पखवाड़े से वहीं बैठा हुआ है। और कुत्ते और मालिक की यह दोस्ती सुर्खियों का विषय बनी हुई है।
जब कुछ स्थानीय लोगों ने कुत्ते को वहां देखा और उसे वहां से हटाने की कोशिश की तो वह टस से मस नहीं हुआ और लोगों पर गुर्रा कर वापस वहीं बैठ गया।