फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने उड़ाया गरीबी का मजाक, प्रेमी ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में एक शख्स को उसकी गर्लफ्रेंड ने इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


सात साल बाद इसी शख्स ने 40,000 डॉलर में चार सिनेमाघरों का पूरा का पूरा शो बुक कर लिया ताकि वह साबित कर सके वह लड़की कितनी गलत थी। इस शख्स ने शुक्रवार को रिलीज ट्रांसफोर्मर्स सीरीज की लेटेस्ट फिल्म के शो बुक करा लिए।

ट्व‌िटर पर क‌िया मैसेज पोस्ट

वैंग नाम के इस शख्स ने चीन के ट्विटर-जैसी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट सीना वेबो पर एक मैसेज पोस्ट किया है।

एक मैसेज में वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से कहा है, 2007 में मैं इतना गरीब था कि कॉलेज के चौथे साल में मेरे पास फिल्म को दो टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। तुम जब मुझे छोड़कर चली गई तो तुमने कहा कि मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा।

चार थ‌ियेटर के ट‌िकट कराए बुक

उसने आगे कहा, मैं पिछले साल सात साल से मेहनत कर रहा हूं और आज मैंने अपनी आधी मंथली इनकम से बीजिंग के आईमैक्स सिनेमा की सारी टिकटें बुक करा ली हैं।

मैं बस यह कहना चाहता हूं कि शायद उस समय तुम्हारा फैसला गलत था। उसने सबूत के तौर पर 2,50,000 युआन (करीब 40,000 डॉलर) का बिल और बिलिंग कॉन्ट्रैक्ट पोस्ट किया है।
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा लोगों ने क‌िया र‌िट्वीट

इस शख्स ने अपने ऑनलाइन हैंडल चिकेनरन 1234 के नाम से यह पोस्ट किया और लोगों से अपील की वह इस मेसेज को फैलाएं ताकि यह उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड तक पहुंच जाए। अब तक इस मेसेज को एक लाख से अधिक बार री-पोस्ट किया जा चुका है।

बाद में इस शख्स ने बताया कि उसकी एक्स ने उसे फोन किया। दोनों ने बातचीत कर यह विवाद सुलझा लिया है, हालांकि दोनों के फिर से साथ आने की कोई संभावना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें