फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के इश्क में पागल हुई चाची, प्रेमी संग दिखाया जबरदस्त ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची प्यार में मंजिल नहीं मिलती देख आत्महत्या करने के लिए प्रेमी के हाथों में हाथ डालकर रेल की पटरियों पर लेट गई।
विज्ञापन


दोनों को पटरी पर लेटा देख गेटमैन ने स्टेशन पर सूचना दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। तुरंत स्टेशन पर ही रन थ्रू एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को रोका गया। काफी देर तक ट्रेन नहीं आई तो दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे 25 वर्षीय विवाहिता, 18 साल के युवक के साथ चंदक क्षेत्र में रेलवे फाटक नंबर-495/ए के पास बाइक से पहुंची। दोनों ने इधर-उधर देखा और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेट गए। गेटमैन की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उसने तुरंत स्टेशन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने देखा दोनों का नाटक

उधर, रन थ्रू राप्ति गंगा एक्सप्रेस का वहां से गुजरने का समय हो चुका था। ट्रेन को निकालने के लिए सिग्नल न देकर स्टेशन पर ही रुकवाया गया। एक मालगाड़ी भी स्टेशन पर ही रोक दी गई। वहीं ट्रेन न आती देख और गेटमैन के पास राहगीरों की भीड़ देखकर प्रेमी जोड़ा बाइक पर बैठकर वहां से चंपत हो गया। दोनों के चले जाने के बाद ट्रेनों को पास किया गया। इस बीच किसी ने दोनों को पहचानकर उनके परिजनों को सूचना दे दी।

नांगल थाना क्षेत्र निवासी उनके परिजन भी तुरंत मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि विवाहिता पति के रिश्ते के भतीजे के साथ आई थी। दोनों में चाची-भतीजे का रिश्ता है। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया था। इसी के विरोध में दोनों आत्महत्या करने चले आए। महिला का पति खेती करता है, अभी उसके कोई बच्चा नहीं है।

स्टेशन मास्टर कान्हाराम मीणा के मुताबिक गेटमैन की सूचना पर ट्रेन रोकी गईं थीं। प्रेमी जोड़ा ट्रेन रोके जाने की सूचना पर फरार हो गया। इस संबंध में थाना नांगल को सूचित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें