फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलवा कर छोड़ा तो पहुंची प्रेमी के घर

Sat, 06 Sep 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुराना कस्बा की वाल्मीकि बस्ती की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने तीन साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। तीन साल तक उसे बीवी की तरह रखा, लेकिन अब धोखा देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला नींद की गोलियां खाकर उसके घर पहुंच गई और जबरदस्त हंगामा किया। उसका आरोप है कि उसके परिवार के लोग अब उसकी कहीं और शादी करने की फिराक में हैं।

आरोपी युवक मुगलपुरा मोहल्ले का है। महिला के हंगामे की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। यहां उसका उपचार किया गया। वह चिल्ला चिल्लाकर कहती रही कि उसे जीना नहीं है।
विज्ञापन

महिला ने किया जबरदस्त हंगामा

उसने मुगलपुरा के युवक पर आरोप लगाया कि उसने निकाह करने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी। उसके पहले पति से पांच बेटियां हैं। उसे मुगलपुरा के युवक ने झूठ बोलकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। वह उसकी बातों में आ गई और उससे निकाह के लिए राजी हो गई।

उसने धर्म परिवर्तन कराने को कहा तो भी आपत्ति नहीं की। उधर, महिला को हंगामा करता देख युवक के परिजनों ने घर का गेट बंद कर लिया। उससे कहा कि वह अपने घर चली जाए, उनके बेटे को बदनाम न करे।

इस मामले में इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। महिला पुलिस के सामने भी अस्पताल में कहती रही कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें