फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा टीवी के सीईओ बर्खास्त

Sun, 01 Jun 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने लोकसभा टीवी चैनल के सीईओ राजीव मिश्रा को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त सीईओ ने मीरा कुमार पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि मीरा कुमार के बिहार की सासाराम लोकसभा सीट से हारने की खबर और नरेंद्र मोदी के भाजपा की संसदीय दल की बैठक के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की वजह से ही उन्हें हटाया गया है।

मिश्रा ने कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया है। उनको हटाने की बिना कोई वजह बताए अचानक उनका कार्यकाल खत्म कर दिया। उनको अचानक 30 मई को लोकसभा के इंटरनेट वेब पोर्टल के जरिए जानकारी दी गई कि उनका कार्यकाल 31 मई तक सीमित किया जाता है।
विज्ञापन


मिश्रा कहते है कि मीरा कुमार के हारने की खबर को चुनाव आयोग से पुष्टि होने के बाद ही लोकसभा टीवी पर न्यूज फ्लैश के तौर पर दिखाया गया था।
मिश्रा का आरोप है कि 21 मई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक का सीधा प्रसारण दिखाने की वजह से भी उनको बर्खास्त किया गया है।

मिश्रा ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने उन्हें भाजपा संसदीय दल की बैठक का सीधा प्रसारण करने के लिए कहा था। उन्होंने मीरा कुमार के इस फैसले पर सवाल उठाया है कि जब 15वीं लोकसभा खत्म हो गई है और कुछ दिनों में नए स्पीकर का चुनाव होना है तो उन्होंने आखिर कैसे उनको बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें