फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नए अध्यक्ष की तलाश तेज

Sun, 01 Jun 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के गृह मंत्री बन जाने के बाद अब पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। शनिवार शाम को सात रेसकोर्स स्थित पीएम आवास में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने अपनी टीम के साथ कैबिनेट के विस्तार का समय और भावी मंत्रियों के नामों से लेकर संगठन को लेकर विचार मंथन किया।

सरकार गठित करने के बाद मोदी और राजनाथ अब संगठन को भी दुरुस्त करने में जुट गए हैं, क्योंकि कई प्रमुख पदाधिकारी अब सरकार में चले गए हैं, जबकि पार्टी को जल्दी ही महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उतरना है।
विज्ञापन


दिल्ली में भी चुनाव की संभावना ज्यादा है। इसलिए पार्टी के लिए जल्दी से जल्दी नए अध्यक्ष की कोशिश हो रही है। अब भी महासचिव जेपी नड्डा और ओम माथुर के नाम सबसे आगे हैं। इस बैठक में कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

दरअसल, कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से सहयोगी दलों के साथ ही भाजपा में भी नाराजगी है। इसलिए मोदी पर कैबिनेट विस्तार का दबाव है। वैसे तो माना जा रहा है कि बजट सत्र से पहले कैबिनेट में नए मंत्री शामिल हो सकते हैं, लेकिन विस्तार के समय को लेकर अभी अंतिम फैसला करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें