बिहार में एक निर्दलीय उम्मीदवार अपना कर्ज चुकाने के लिए इन दिनों बूट पॉलिश कर रहा है।
मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा सीट से 35 वर्षीय उम्मीदवार छेदीराम ने ये कर्ज लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए लिया था। फिलहाल तो छेदीराम रोजाना सुबह से ही रामपट्टी बाजार में एक पेड़ के नीचे बूट पॉलिश करने बैठ जाते हैं और देर शाम को घर लौटते हैं।