फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर तनाव बरकरार, फायरिंग रुकी, कारोबार ठहरा

Sat, 12 Jan 2013 10:00 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग के बाद शनिवार को शांति रही। इस शांति के बावजूद तनाव बरकरार रहा। जवानों ने लोहड़ी नहीं मनाई और सीमावर्ती क्षेत्र विशेषकर एलओसी के नजदीक रहने वाले लोगों में भी कोई उत्साह नहीं देखा गया।
विज्ञापन


पुंछ-रावलाकोट बस सेवा दूसरे दिन भी नहीं चली। चक्का दा बाग से सामान भरे करीब 70 ट्रक खड़े हैं। पाकिस्तान ने क्रास एलओसी ट्रेड को भी बंद कर दिया है। इन ट्रकों में रखी सब्जियां भी खराब हो रही हैं।

उड़ी सेक्टर में कमान पोस्ट स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में भी कोई कारोबार नहीं हुआ। अलबत्ता शुक्रवार को कश्मीर डिवीजन के उड़ी सेक्टर पर कमान पोस्ट से पीओके की तरफ सामान से लदे पचास ट्रक रवाना किए गए थे।
विज्ञापन


ताजा बर्फबारी और सीमांत इलाकों विशेषकर एलओसी वाले इलाकों में मौसम खराब होने की वजह से सीजफायर का उल्लंघन दोबारा होने की आशंका भी और बढ़ गई है। वहीं, सीमा पर सेना ने अपनी गश्त बढ़ाते हुए सुरक्षा का जायजा लिया।

सीमा पार से घुसपैठ और फायरिंग की आशंकाओं के कारण सीमांत क्षेत्र की पुलिस चौकियों को भी मुस्तैद कर दिया है। जम्मू जोन के आईजीपी दिलबाग सिंह ने सीमा पर चौकन्ना रहने के आदेश दिए। उनके अनुसार घुसपैठ की प्रबल आशंकाओं और सीमा पर पैदा हुए तनाव के कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कडे़ कदम उठाए हैं और जवानों को मुस्तैद किया गया है। ग्रामीण सुरक्षा समितियों (वीडीसी) को भी एक्टिवेट किया गया है।

पाकिस्तान को सबक सिखाने के क्या हैं विकल्प
सैन्य कार्रवाईः ज्यादातर लोग मानते हैं कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का सबसे अच्छा विकल्प है सैनिक कार्रवाई है। पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध लड़ चुका है और सभी में हारा है। सैन्य कार्रवाई में फिर वही नतीजा आएगा, पाकिस्तान भी जानता है।

कूटनीतिक संबंध खत्मः राजदूतों और अधिकारियों को भारत वापस बुला सकता है। सांस्कृतिक और खेल संबंधों पर रोक लग सकती है। अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत बंद की जा सकती है। नागरिकों के आने-जाने के दरवाजे पूरी तरह बंद हो सकते हैं।

आर्थिक संबंधः पाकिस्तान के साथ भारत का 140 अरब रुपये का व्यापार है। भारत ने पाकिस्तान को विशेष आर्थिक राष्ट्र का दर्जा दे रखा है, जिसका लाभ उसे मिलता है। आर्थिक संबंधों को खत्म कर भारत पाकिस्तान को बड़ा झटका दे सकता है।

फ्लैग मीटिंग से पीछे हटा पाक
सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच 16 जनवरी को होने वाली ‘रूटीन’ बैठक (फ्लैग मीटिंग) में पाकिस्तान ने भाग लेने से इंकार कर दिया है। अब उसने यह बैठक 20 तारीख को करने की बात कही है। उसने बैठक को आगे बढ़ाने का कोई सुनिश्चित कारण नहीं बताया।

शहीद के गांववालों की भूख हड़ताल खत्म
शहीद लांस नायक हेमराज सिंह के परिजन और उनके गांव (मथुरा के नजदीक शेरनगर खैरार) के लोग शनिवार को दिन भर भूख हड़ताल पर रहे। ये केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता से नाराज हैं। इनकी मांग है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ दिया जाए और शहीद का सिर वापस लाया जाए। उनकी गांव में शहीद स्मारक जैसी बनाने की और भी मांगें हैं। शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले आश्वासन के बाद इन्होंने अनशन खत्म किया।

एलओसी पर छुट्टियां रद्द
रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान सीमा पर वर्तमान हालात को देखते हुए एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर तैनात सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रक्षा मंत्रालय में रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों के बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक में एलओसी पर सैनिक नहीं बढ़ाने का फैसला हुआ, लेकिन यह तय हुआ कि चौकसी और गश्त बढ़ाई जाएगी।

सरकार उठाए सख्त कदम: वीके सिंह
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों के प्रति दिखाई गई बर्बरता और सीमा पर लगातार फायरिंग के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों की हत्याएं न केवल मानवीयता के विरुद्ध हैं बल्कि जेनेवा समझौते का उल्लंघन भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें