फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीसदी से कम ब्याज पर मिलेगा कर्ज, कहां?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने छोटे कारोबारियों और बेरोजगार नौजवानों से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई मुद्रा योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत उन कारोबारी क्षेत्रों को कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा, जोकि अब तक इस सुविधा से वंचित रहे हैं। योजना की शुरुआत छोटे व्यवसायियों को उनकी जरूरतों के हिसाब से कर्ज उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

नकवी ने कहा कि हम मार्च 2016 तक इन छोटे उद्यमियों को बैंकिंग प्रणाली से 1.22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिलवाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। नकवी ने कहा कि वो इस योजना के यूपी के प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में होती है शालीनता की अपेक्षा

इस योजना के तहत तीन श्रेणियों में कर्ज दिया जाएगा। शिशु श्रेणी में 50 हजार रुपये तक, किशोर 50 हजार से पांच लाख रुपये तक और तरण श्रेणी के तहत पांच से दस लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। कर्ज लेते समय न तो कोई गारंटी देनी होगी और न ही जमानत।

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की पंडित जवाहर लाल नेहरू पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि ये बात सही है कि इस देश में कई महापुरुष हैं, जिन्होंने देश की तरक्की और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी व्यक्ति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को मैं ठीक नहीं मानता हूं। राजनीतिक लोगों से शालीनता की अपेक्षा होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें