नरेंद्र मोदी से लालकृष्ण आडवाणी के रिश्ते भले ही असहज हों लेकिन उनके बेटे जयंत आ़डवाणी भाजपा के पीएम उम्मीदवार के प्रशंसक हैं। जयंत मानते हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री लोगों में विश्वास पैदा करने वाले सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
गांधीनगर में अपने पिता लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव प्रचार का काम देख रहे जयंत जोर देकर कहते हैं कि मोदी और भाजपा अलग नहीं हैं। मोदी इस चुनाव का चेहरा हैं और लोग केंद्र में बदलाव के लिए वोट दे रहे हैं।
मोदी और भाजपा को एक ही संदर्भ में देखा जाना चाहिए। पार्टी और मोदी को अलग-अलग नजरिये से देखने की जरूरत नहीं है।