महज दो सीटों से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने वाली अटल-आडवाणी की जोड़ी ने देश को कांग्रेस के इतर दूसरा राजनीतिक विकल्प दिया था। अटल अपनी भाषण शैली के लिए मशहूर थे तो आडवाणी अपनी सांगठनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। हालांकि आडवाणी खुद एक अच्छे वक्ता है, लेकिन उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाषण देने की अद्भुत कला के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहा करते थे।
भारत सरकार ने आज अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर एक अहम खुलासा किया था। इस खुलासे में उन्होंने बताया था कि वो अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाषण कला के कारण हीन भावना से ग्रसित रहा करते थे।