फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः डेढ़ करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर

Sat, 20 Dec 2014 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में शुक्रवार को करीब डेढ़ करोड़ की शराब पर रोड रोलर चला कर नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वडोदरा के स्थानीय प्रशासन को शराब का चोरी छिपे धंधा चलाने के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


वडोदरा प्रशासन ने शराब के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए छापेमारी की जिसमें करीब 1.5 करोड़ की शराब बरामद हुई जिसे मौके पर ही रोड रोलर बुलाकर शराब की सभी पेटियों और बोतलों को कुचल दिया गया। छापे में बरामद हाने वाली शराब में कई मंहगे ब्रांडों से लेकर देशी तक थी।

वडोदरा में शराब की इतनी अधिक मात्रा में बरामदगी नजदीक आ रहे नए साल और क्रिसमस के मद्देनजर देखी जा रही है। गौरतलब है कि गुजरात में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगी है लेकिन फिर लोग शराब का धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

महात्मा गांधी के सम्‍मान में शराब बंद

महात्मा गांधी की जन्मस्‍थली रहे गुजरात में उनके सम्मान के लिए 1961 से शराब की बिक्री पर कानूनी रूप से रोक लगा दी गई थी। ले‌किन ऐसे आरोप भी हैं कि शराब की बिक्री का कारोबार स्‍थानीय पुलिस के सहयोग से बराबर फल फूल रहा था।

यही कारण है कि 2009 में यहां जहरीली शराब पीने से 132 लोगों की मौत हो गई थी तबसे प्रशासन और सख्त हुआ और शराब बंदी को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए‌ थे।

इससे पहले पूरे गुजरात में पाउच वाली शराब आमतौर पर उपलब्ध रहती थी लेकिन 2009 की घटना के बाद से यहां शराब के मामले काफी कम हुए थे। हाल ही में गुजरात सरकार ने शराब के नियमों को सरल बनाते हुए पांच सितारा होटलों में शराब की उपलब्धता की अनुमति दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें