फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो कौन थी, जिसने लगाया ओबामा की कॉलर पर लिपस्टिक का दाग?

Wed, 29 May 2013 01:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब मंगलवार की रात ह्लाइट हाउस के एक रिसेप्शन में पहुंचे तो उनके कॉलर पर लिपस्टिक का दाग लगा था, जिसके बारे में सबको बताने के लिए उनको मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


जब वो बोलने के लिए आए तो सबसे पहले अपने कॉलर पर पड़े लिपस्टिक के दाग के बारे में सफाई दी।

उन्होंने कहा कि वे इस दाग के बारे में इसलिए बताना चाहते हैं ताकि उनकी बीवी मिशेल को कोई गलतफहमी ना हो।

ओबामा एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइज़लैंडर्स के सम्मान में आयोजित रिसेप्शन की मेजबानी करते हुए बोल रहे थे। इसमें अमेरिका के लगभग 300 से ज्यादा प्रतिष्ठित इंडियन अमेरिकन्स आए हुए थे।

लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया उसकी ओबामा ने सराहना की। ऑडियंस में उठती हंसी के बीच वे बोले कि उनके कॉलर पर पड़ा लिपस्टिक का दाग इस गर्मजोशी भरे रिश्ते का परिचायक है।
विज्ञापन


इस लिपस्टिक के लिए उन्होंने अमेरिकन आइडल की रनर अप रही जेसिका सांचेज को जिम्मेवार ठहराया। वह ऑडियंस में बैठी थीं।

ओबामा ने कहा, 'मैं जानता हूं कि इस लिपस्टिक के लिए कौन दोषी है? कहां है जेसिका सांचेज? नहीं, नहीं, वह जेसिका नहीं, वह तो उसकी आंटी थी (जिसने यह लिपस्टिक का दाग दिया)। कहां है वह? आंटी, आंटी! कहां है वह? हां, वह यहां है,' उन्होने कॉलर पर लगी लिपस्टिक की तरफ इशारा करते हुए कहा।
विज्ञापन


ओबामा ने मजाक में यह भी कहा, 'मैंने सबके सामने यह बात बताई क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी बीवी मिशेल को इससे कोई परेशानी हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें