फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदार, अब टॉयलेट जाने पर भी कटेगी तनख्वाह

Wed, 29 May 2013 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कंपनी किसी न किसी बहाने से अपने कर्मचारियों की सैलरी काटती है। लेकिन ये बहाना जरा कुछ अलग है। ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने एक फरमान जारी किया है कि बार बार टॉयलेट जाने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह काटी जाएगी।
विज्ञापन


मेलबर्न की ये कंपनी जिसे 2011 में दुनिया के बेस्ट कंपनी का अवॉर्ड भी मिल चुका है, ने काम के दौरान टॉयलेट में समय बिताने वालों की तनख्वाह काटने का फैसला लिया है।

न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की खबर के मुताबिक 'एजीज ऑस्ट्रेलिया कॉल सेंटर' ने इसी तर्ज पर अपने तीन कर्मचारियों की तनख्वाह काट ली है।

कंपनी के इस कानून के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी काम के दौरान अपनी सीट से 90 सेकेंड से ज्यादा समय तक गायब रहता है तो उसकी सैलरी काट ली जाएगी।

कंपनी मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि रात की शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को इलेक्ट्रानिक बटन मुहैया कराए जाएंगे। वो जब भी सीट से उठेंगे तो उन्हें बटन दबाना होगा और वापस सीट पर लौटते ही इस बटन को फिर से दबाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ये बटन 90 सैकेंड से ज्यादा समय तक कर्मचारी को अनुपस्थित दर्शाता है तो कर्मचारी की सैलरी से कुछ अंश काट लिया जाएगा।

कंपनी के कर्मचारियों ने इस नियम को अमानवीय और बेतुका बताते हुए इसके खिलाफ जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें