लीना मारिया का दोस्त बालाजी लग्जरी गाड़ियों में लालबत्ती लगाकर चलता था। वह खुद को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का बेटा बताता था। वह कहता था कि अभिनेत्री उसकी पत्नी है।
दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालाजी ने करुणानिधि का बेटा बनकर कई मंत्रियों व पुलिस अफसरों पर रौब झाड़ा है।
लीना 19 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार
पुलिस ने फार्महाउस से लालबत्ती कार भी बरामद की है। एक लालबती गाड़ी पर लगी हुई थी जबकि दूसरी गाड़ी के अंदर थी।
वह रौब जमाने के लिए महंगी गाड़ियां रखता था। दोनों करीब डेढ़-दो माह से यहां छुपकर रह रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।
मिलिए हीरोइन '420' से
शेखर रेड्डी उर्फ बालाजी ने भी ठगी के लिए राजधानी में जाल बिछाना शुरू कर दिया था। वह यहां खुद को बड़ा कॉट्रेक्टर बताने लगा।
वह कहता था कि वह भारत में फ्लाईओवर बनाने के ठेके लेता है और अभिनेत्री उसकी पत्नी है। वह यह भी कहता था कि उसकी पत्नी फिल्म मेकर है और बहुत फिल्में बनाती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शेखर रेड्डी खुद को आईएएस अफसर बताता था और कहता था कि उसके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। कैनरा बैंक से प्रोजेक्ट के नाम पर उसने महंगे लोन लिए।
वहीं, अभिनेत्री का कहना है कि मॉडलिंग के दौरान उसकी मुलाकात शेखर रेड्डी से हुई थी। आरोपी ने खुद को पैसे वाला आदमी बताया था।
लीना मारिया की फिल्में
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लीना कई फिल्में में काम कर चुकी है। उसकी जॉन अब्राहम के साथ फिल्म मद्रास कैफे रिलीज होने वाली है।
वर्ष 2011- रेड चिलीज
वर्ष 2012- 1000 इन गोवा
वर्ष 2012- कोबरा
वर्ष 2013- मद्रास कैफे
बरामद गाड़ियां- रॉयस फैंटम, जीपीआर निशान, मारटने विंटेज, हमर-टू, ऑडी ए-4, रेंज रॉवर, बीएमडब्ल्यू 530 सी, लैंड क्रूजर।