फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था हुई बदतर, मांगा गृह मंत्री इस्तीफा

Wed, 12 Nov 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद जिले में महिला को निर्व कर गधे पर बैठाकर घुमाने के मामले में राजनीति तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में प्रदेश भर में धरने एवं प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। साथ ही, राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक शकुंतला रावत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

राजसमंद जिले के थुरावड़ गांव में गत शनिवार को एक महिला के साथ हुई घटना हुई और उससे पहले कोटा में एक बच्चे का अपहरण कर मार दिया गया।

उन्होंने कहा कि इन बड़ी-बड़ी घटनाओं को लेकर नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। महिला कांग्रेस राज्यपाल को मिलकर इस सम्बंध में एक ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन


उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों तथा घटना में लिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें