फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः देखते ही देखते ढह गई सड़क

Wed, 10 Dec 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला. शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की लाइफलाइन कही जाने वाली सर्कुलर रोड सोमवार सुबह ढह गई। सर्कुलर रोड के गिरने का लाइव वीडियो अमर उजाला को मिला है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उस वक्त सड़क से कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


दिनभर इस भर रोड पर वाहनों की बहुत ज्यादा आवाजाही रहती है। इसके गिरने के कारण पुराने बस स्टैंड से छोटा शिमला, हाइकोर्ट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

सुर्कुलर रोड बंद होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मंगलवार को इसे वनवे कर दिया गया है, जिससे संजौली, पंथाघाटी से बस स्टैंड तक अब बसों का आना संभव हो पाया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लगातार की जा रही कटाई के कारण सर्कुलर रोड़ ढही है और इस बारे में अमर उजाला ने पहले ही प्रशासन को आगाह कर दिया था। दोबारा से सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 150 फुट डंगा लगाना होगा, जिसका कार्य पूरा करने में कई महीने लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी शिमला के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें