फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस लड़की ने छुड़ाए लड़के के पसीने

Wed, 10 Dec 2014 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट की सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक लड़की है, एक लड़का है और दोनों एक कॉफी शॉप में बैठे हैं। ओपन एयर कॉफी शॉप से बाहर का नजारा बेहद रोमांटिक है।
विज्ञापन


अब आप सोच रहे होंगे कि कहानी भी शायद रोमांटिक होगी लेकिन कहानी में जो मोड़ हैं उनके बारे में तो आपने सोचा ही नहीं होगा।

दोनों की शादी होने वाली है और दोनों अपने भविष्य को लेकर बातें कर रहे हैं। बातें शादी के बाद होने वाले एडजस्टमेंट को लेकर हैं।

लड़का कहता है कि शादी के बाद जींस मत पहनना, स्कर्ट मत पहनना, नौकरी मत करना, ये मत करना, वो मात करना। इसके बाद लड़की भी कुछ कहती है जिसे सुनकर लड़के की सांसें अटक जाती हैं।
विज्ञापन


लड़की को एक काम पसंद है जिसे वो करने की इजाजत मांग रही है लेकिन लड़का पसीने पसीने है। आखिर ऐसा क्या कह दिया है इस लड़की ने। पहले देखिए ये वीडियो-



PuraniDiliTalkies नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को छह दिसंबर को अपलोड किया गया था। अभी तक इसे 1,249,757 बार देखा जा चुका है।

अगर आपको ये खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि बाकी लड़कियां भी इस बहादुर लड़की की तरह बन सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें