फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अध्यादेश को तीसरी बार मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को जारी करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


कैबिनेट ने बीते शनिवार को तीसरी बार अध्यादेश जारी करने का फैसला किया था। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने रविवार सुबह अध्यादेश पर अपनी सहमति दे दी।

उल्लेखनीय है कि सरकार बीते बजट सत्र में इससे संबंधित बिल को राज्यसभा में बहुमत के अभाव में कानूनी जामा पहनाने में सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने तीसरी बार अध्यादेश पर लगाई मुहर

सरकार ने बजट सत्र के पहले हिस्से में इस बिल को पारित कराने में नाकाम रहने के बाद राज्यसभा में बजट सत्र को समय से पहले खत्म कर नया अध्यादेश जारी किया था।

फिलहाल यह बिल संसद की 30 सदस्यीय संयुक्त समिति के पास है। इस समिति की शुक्रवार को पहली बैठक हुई थी। समिति मानसून सत्र के पहले दिन संसद में रिपोर्ट पेश करेगी।

दूसरे अध्यादेश का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए मोदी सरकार ने पिछले साल दिसंबर में अध्यादेश जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें