फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को मिले मौत की सजा'

Sat, 19 Jan 2013 08:19 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह घृणित कार्य था। हमारे देश में बलात्कारियों के लिए पर्याप्त सजा देने का कानून नहीं है। यहां ज्यादा से ज्यादा सात साल की सजा दुष्कर्म के मामलों में दी जा सकती है।
विज्ञापन


कोलकाता में फिक्की लेडीज कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। यह समय बहस का नहीं, बल्कि सक्रिय कदम उठाने का है।

राहुल प्रधानमंत्री पद के योग्य उम्मीदवार
वहीं दूसरी तरफ लालू ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को 2014 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार बताया। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। हालांकि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना से इन्कार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अरसे से राजनीति में हूं और जानता हूं कि यह कभी सत्ता में नहीं आएगा। इस देश में केवल दो पार्टियों के लिए जगह है-एक सांप्रदायिक और दूसरी धर्म निरपेक्ष। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सराहना करते हुए उन्हें देश की बहू करार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें