फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले, योग दिवस नहीं यह है ‘तोंद दिवस’

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से विपक्ष के कुछ नेताओं ने दूरी बनाई तो कुछ नेताओं ने सियासी मतभेद भुलाते हुए कार्यक्रमों में शिरकत की। पीएम नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्घारमैया ने बंगलूरू में योग दिवस पर भव्य आयोजन किया। इसके इतर योग दिवस से ठीक एक दिन पहले विदेश चले जाने के कारण गांधी परिवार के एक भी सदस्य ने योग कार्यक्रमों में शिरकत नहीं की। कांग्रेस ने तो योग के बहाने सरकार पर अपनी विचारधारा फैलाने का आरोप लगा दिया।

पार्टी महासचिव ने योग दिवस पर बधाई तो दी मगर साथ ही सरकारी आयोजनों को तमाशा और पैसे की बर्बादी करार दिया। राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने योग दिवस को ‘तोंद दिवस’ करार देते हुए कहा कि यह शरीर को स्वस्थ रखने वाला योग नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का राजनीति का योग है।
विज्ञापन


उन्होंने बेहद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि संघ और भाजपा नेताओं की तोंद फूली हुई है और इनके शरीर पर चर्बी बढ़ गई है। उन्होंने उल्टा सवाल किया कि शारीरिक श्रम करने वालों को योग की जरूरत ही क्यों है?
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा, तमाशा कर रही सरकार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्घारमैया, उनकी सरकार के कई मंत्रियों और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को योग करते देखा गया। योग दिवस से ठीक एक दिन पहले विदेश का रुख कर गांधी परिवार के सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी ने इन आयोजनों से दूरी बना ली। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने सरकारी आयोजनों पर जमकर सवाल खड़े किए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्जिवय सिंह ने पहले योग दिवस पर बधाई देने के साथ ही सरकारी आयोजनों को फिजूलखर्ची और तमाशा करार दिया। वहीं आरपीएन सिंह ने कहा कि देश में सदियों से योग है, मगर सरकार इसके माध्यम से अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रही है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दिन भर काम करने और भूखे पेट सोने वालों के लिए योग की कोई जरूरत नहीं है। इसे भाजपा और संघ के उन नेताओं को करना चाहिए जिनकी तोंद बढ़ गई है और शरीर पर चर्बी छा गई है।

उधर, दिग्विजय के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा महासचिव और मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘दिग्विजय बाथरूम में भी सियासत करते हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें