फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो करोड़ दो, वरना बम से उड़ा दूंगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने डेरा सच्चा सौदा को पत्र लिखकर दो करोड़ रुपये की मांग की है ऐसा न करने पर डेरा को आठ धमाके कर उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डेरा प्रबंधक कमेटी ने पत्र पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 387 के तहत मामला दर्ज कर डेरा में सुरक्षा बढ़ा दी है।

थाना सदर प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व डेरा सच्चा सौदा को एक पत्र मिला था जो बिमला नामक महिला की ओर से लिखा गया था जिसमें कोई पता नहीं था पर दो मोबाइल फोन के नंबर दिए थे।

तलाशे जा रहे हैं तार..

धमकी के बाद पुल‌िस ने पत्र में जो मोबाइल फोन नंबर लिखे गए है उनके बारे में संबंधित कंपनियों से पूरा ब्यौरा मांगा गया है। नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पत्र मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने डेरा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

महिला ने डेरा को धमकी दी थी कि अगर 20 फरवरी तक उसे दो करोड़ रुपये नहीं दिए थे। बम से डेरा को उड़ा दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि  सुरेंद्र कुमार ठकराल की शिकायत अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डेरा ने की धमकी की पुष्ट‌ि

धमकी को देखते हुए डेरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग भी गहनता से इसकी जांच में जुटा हुआ है। डेरा के प्रवक्ता पवन इंसां ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डेरा को उड़ाने की धमकी मिली और दो करोड़ रुपये की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि पत्र पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर एसएसपी से जब संपर्क करना चाहा तो उनका फोन कवरेज एरिया से बाहर मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें