फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम रोकने के लिए 'आप' बनाएगी कमांडो फोर्स

Sun, 29 Dec 2013 08:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमांडो फोर्स तैनात किया जाएगा। हर वार्ड में 25-30 प्रशिक्षित कमांडो फोर्स महिलाओं की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे। महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला ने पदभार संभालते ही पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कही।
विज्ञापन


उन्हें महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का विशेष दायित्व भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला समिति की देखरेख में महिला कमांडो फोर्स का गठन होगा। चुनौती बहुत बड़ी है। योजनाएं बन रही है।

सोमवार को महिला सुरक्षा को लेकर एक बैठक की जाएगी। जिसमें कई तरह के फैसले लिए जाएंगे। दिल्ली पुलिस से भी इस महिला सुरक्षा को लेकर बैठक होगी।

ठेकेदारी पर मजदूरी अब नहीं-गिरीश सोनी
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री गिरीश सोनी ने पद संभालते ही पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में कांट्रेक्ट लेबर को जल्द परमानेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही रोजगार, विकास और श्रम तथा कौशल अभियान विभाग के लिए भी योजनाएं बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

दुरुस्त करेंगे दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की है। जल्द ही इस समस्या को खत्म करने के लिए योजना बनेगी।

ट्रांसपोर्ट विभाग में पारदर्शिता लाई जाएगी। यह तय किया जाएगा कि आम आदमी को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से कोई तकलीफ न हो।

समय पर उन्हें बस स्टैंड पर बस सर्विस मिले। उक्त बातें परिवहन, खाद्य आपूर्ति, पर्यावरण विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें