दिल्ली चुनावों में कामयाबी के बाद सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में दिग्गजों पर हमला बोलने के लिए कमर कस रही है।
लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती देने के आम आदमी पार्टी (आप) के ऐलान ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी नेता कुमार विश्वास के राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों को पार्टी गंभीरता से ले रही है।
15 दिन में पूरा नहीं हो सकता केजरीवाल का यह वादा!
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल और प्रियंका गांधी से अमेठी और रायबरेली के साथ साथ उत्तर प्रदेश भर में अपने दौरे बढ़ाने की मांग की है।
कांग्रेस भी होगी हमलावर
दिल्ली में भले ही कांग्रेस आप को समर्थन देने की बात कर रही है। मगर देशभर में अपना प्रसार करने की कोशिश में जुटी आप पर अब कांग्रेस हमलावर रुख अपनाने में जुटी हुई है।
नए चुटकुलों से केजरीवाल की टेंशन बढ़ी!
सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल और प्रियंका से अमेठी और रायबरेली में दौरे बढ़ाने की मांग की है ताकि आप के उम्मीदवार को भारी मतों से हराकर मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली में अपने दौरे बढ़ा सकती हैं। जबकि राहुल उत्तर प्रदेश में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। आने वाले दिनों में उनके दौरे बढ़ सकते हैं।
झाड़ू संदेश यात्रा की तैयारी
मंगलवार को यह खबर चली कि केजरीवाल के सहयोगी और आप के स्टार प्रचार कुमार विश्वास कुछ दिनों में अमेठी का दौरा कर सकते हैं। वहां आप झाड़ू संदेश यात्रा शुरू करने जा रही है, जिसकी अगुवाई विश्वास करेंगे।
स्पीकर पद के लिए दो-दो हाथ करने की तैयारी में है भाजपा
इस खबर को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूछा गया तो बताया गया कि दिल्ली में आप की सफलता के बाद उसको हलके में नहीं लिया जा सकता।
केजरीवाल दिल्ली ही नहीं देशभर में मशहूर हो रहे हैं। पढ़े लिखे ही नहीं बल्कि मजदूर और गरीब लोग भी केजरीवाल को हीरो की तरह देख रहे हैं।
ऐसे में कांग्रेस को रणनीति पुख्ता करनी होगी। पार्टी के लिए सिर्फ आप के उम्मीदवार को हराना ही नहीं बल्कि भारी मतों से हराने की भी चुनौती है।