फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान पर कुमार ने मांगी माफी

Mon, 06 Jan 2014 05:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से जुड़े कुमार विश्वास ने मुहर्रम पर दिए अपने विवादास्पाद बयान पर माफी मांग ली है।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा कि उनका किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को इससे ठेस पहुंची है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के मुहर्रम के विवादास्पद बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए। इस मसले पर कुमार विश्वास ने पहले ही माफी मांग ली है और उन्होंने ऐसा व्यंग में कहा था।
विज्ञापन


अरविदं केजरीवाल के मुताबिक यह पुराना मसला है और हमारे कवि साथी ने जो भी कुछ इस बाबत कहा है, उसके लिए उन्होंने समुदाय से माफी मांग ली है।

केजरीवाल का यह स्पष्टीकरण दिल्ली के जेडीयू विधायक शोएब इकबाल की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस विवादास्पद बयान पर आम आदमी पार्टी को दिया समर्थन वापस ले लेंगे।

शोएब ने कहा था कि कुमार विश्वास की ओर से हजरत इमाम हुसैन के बारे में किए गए कमेंट को लेकर देश भर में इस्लाम धर्म को मानने वाले खफा हैं। मुझे कई जगह से कॉल आई है। कुमार के इस बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बकौल शोएब मेरे पास कुमार का किसी ने वीडियो भी भेजा है।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने दिया था यह बयान
एक बार लखनऊ गया था। उस समय मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। लोग अपनी छाती पीटते हुए लोग कह रहे थे, हाय हुसैन...हाय हुसैन। तो उस समय मैंने कहा कि होते भी तो वो क्या कर लेते। इराक में सद्दाम हुसैन भी लटके थे तो क्या हो गया था। वहां एक विदेशी पर्यटक अंग्रेज भी था। उसने पढ़ा लिखा देखकर मुझसे पूछा कि यह क्या हो रहा है। तो मैंने उससे कहा कि इनके फोरफादर यानी पुरखे मर गए हैं। इस पर अंग्रेज बोला-सो सैड। कब मर गए। तो मैंने कहा 1400 साल पहले। इस पर अंग्रेज ने कहा कि अरे बड़ी देर बाद पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें