फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने दिग्विजय को कहा 'दिमागी मरीज'

Mon, 22 Oct 2012 07:48 PM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम केजरीवाल के सदस्य कुमार विश्वास की नजरों में दिग्विजय सिंह दिमागी मरीज हैं, जिनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ती ही जा रही है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आएसी) के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पिछले दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और जनाधार खोए हुए नेता की तरह बिना मांगे राय देना उनकी आदत बन गई है।
विज्ञापन


विश्वास ने कहा, ‘दिग्विजय जनाधार खो चुके हैं। मध्यप्रदेश में उनकी वजह से कांग्रेस की बुरी हालत है। पार्टी ने उन्हें बिहार भेजा तो वहां कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें मिली। उत्तर प्रदेश पहुंचे, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर हार गई। जनता इस बात को समझ गई है कि दिग्विजय केवल चर्चा में बने रहने के लिए बेबुनियाद सवाल पूछते हैं।’ 

विश्वास ने कहा, ‘दिग्विजय ने अरविंद केजरीवाल से जो सवाल पूछे हैं, उसके बारे में उन्हें प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए, क्योंकि केजरीवाल से जुड़े सवाल प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध रखते हैं।’ उन्होंने कांग्रेस महासचिव को चुनौती दी कि केजरीवाल से पूछे 27 सवालों तथा अन्य सवालों के जवाब देने के लिए स्थान, समय और तारीख तय करें। विश्वास का कहना है कि कांग्रेस ने जानबूझ कर उन्हें बेतुके बयान देने के लिए खुला छोड़ रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केजरीवाल से संबंधित मामले की जांच करा ले और जांच में दोषी पाये जाने पर उन्हें तिहाड़ जेल भेज दे और दोषी नही पाये जाये तो झूठे आरोप लगाने वाले दिग्विजय को तिहाड़ जेल अथवा किसी मानसिक चिकित्सालय में भिजवा दे। उन्होंने केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में एनी कोहली द्वारा हंगामा करने के सवाल पर कहा कि यह पूर्वनियोजित था। कोहली कभी भी हमारे आंदोलन से नहीं जुड़ीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें