पश्चिम बंगाल में अलग कूचबिहार राज्य के लिए चल रहा आंदोलन मंगलवार को फिलहाल खत्म कर दिया गया है। न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के समर्थकों को पुलिस ने बल का प्रयोग कर खदेड़ा।
करीब दो घंटे तक चले संघर्ष के बाद पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। जीसीपीए कूचबिहार को केंद्र शासित प्रदेश या सी श्रेणी के राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार से ही रेल रोको आंदोलन कर रही है।
तीन दिनों के दौरान तीन रेल यात्रियों की मौत के बाद मंगलवार को पुलिस ने आंदोलन खत्म करने के लिए बल का प्रयोग किया।