लोकसभा चुनाव को नजदीक मानते हुए यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दर्ज वायदों को पूरा करने की मुहिम और तेज कर दी है। उसने अपने वायदों के लिए खर्च जुटाने को 5861.30 करोड़ रुपए की और व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधासभा में इससे संबंधित अनुपूरक बजट विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच पेश कर दिया। इसके जरिए सरकार अब दसवीं पास मुसलिम लड़कियों को आगे की पढ़ाई या शादी के लिए तीस हजार रुपए देगी। इसके लिए 250 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
किसानों के कर्ज माफी के वायदे के लिए 400 करोड़ रखे गए हैं। इसके अलावा विधायक निधि डेढ़ करोड़ करने की पुरानी घोषणा को असली जामा पहनाने के लिए 126 करोड़ रखे गए हैं। सपा सरकार इसके जरिए अपने चुनावी एजेंडे को परवान चढ़ाने की कोशिश की है। इसमें जो कसर रह गई है वह सरकार अगले साल फरवरी 2013-14 के बजट लाकर पूरी करेगी।
अनुपूरक बजट में इसके अलावा सरकार ने वीआईपी क्षेत्र इटावा व कन्नौज के लिए तमाम परियोजना के लिए बजटीय प्रावधान किया है। यही नहीं अगले माह होने वाले सैफई महोत्सव के लिए सरकार ने पचास लाख रुपए की अलग से व्यवस्था की है। अनुपूरक बजट में एक बड़ी राशि ऐसी योजनाओं व कार्यक्र मों के लिए रखी गई है, जिसके लिए इस साल अखिलेश सरकार द्वारा लाए गए सामान्य बजट में नहीं थी।
अनुपूरक बजट का साइज 5861.30 करोड़
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया है। वैसे इसका आकार तो 5861.30 करोड़ का है, लेकिन अनुपूरक मांगों के लिए शुद्घ राशि महज 3768.84 करोड़ की है। सरकार का दावा है इस राशि को जुटाने के लिए सरकार खुद की आमदनी बढ़ायेगी और अनुत्पादक खर्चों में कटौती होगी। सरकार को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 416.46 करोड़ मिलने हैं।
बजट में ये यह है खास
यूपी के माननीयों को अब सवा करोड़ की बजाए डेढ़ करोड़ की विधायक निधि मिलेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा के पिछले सत्र में निधि बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे अब असली जामा पहनाने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में इसके लिए 126 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट ने पिछले दिनों पारित किया था। अब सभी विधानसभा सदस्य व परिषद सदस्य बढ़ी हुई राशि मौजूदा वित्तीय साल में खर्च कर सकेंगे।
मुसलिम बालिकाओं के लिए 250 करोड़ की व्यवस्था
प्रदेश सरकार दसवीं पास मुसलिम लड़कियों को आगे की पढ़ाई या शादी के लिए तीस हजार रुपए का अनुदान देगी। सरकार द्वारा पेश अनुपूरक बजट में इस मद में 250 करोड़ की व्यवस्था की गई है। सपा के घोषणा पत्र में यह वायदा दर्ज था इसके लिए सरकार ने पैसे की व्यवस्था अब की है।
किसानों कर्ज माफी को 400 करोड़ व्यवस्था
प्रदेश सरकार उप्र सहकारी ग्राम्य विकास से जमीन बंधक रख कर पचास हजार का कर्ज लेने वालों का कर्ज माफ करने की तैयार कर रही है। कर्ज उनका माफ होगा जिन्होने मूलधन का दस प्रतिशत जमा इस साल 31 मार्च तक जमा किया हो। इस पर 1650 करोड़ खर्च होना है। पांच सौ करोड़ पिछले सामान्य बजट में रखे गए थे। अनुपूरक बजट में इस मद में 400 करोड़ रखे गए हैं।
अनुपूरक बजट में नई योजनाएं
:- उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचरियों को पेंशन आदि के ट्रेजरी से भुगतान के लिए 828. 08 करोड़ की व्यवस्था।
:- कुम्भ मेले के लिए मेला क्षेत्र में तथा इलाहाबाद शहर के आस पास के क्षेत्रों में मार्गों के निर्माण व सुधार के लिए एक अरब।
:- प्रदेश के सौ राजकीय इंटर कालेजों केलिए व्यवसायिक शिक्षा के विभिन्न ट्रेड के संचालन के लिए 52 लाख।
:- डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित ग्रामों में सम्पर्क मार्गों के लिए दस करोड़ की व्यवस्था।
:- जिला उद्योग केंद्रों के लिए कम्पयूटरीकरण के लिए 95 लाख से अधिक
:- जनेश्वर मिश्र राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना 3.19 लाख
:- अपट्रान इंडिया लिमिटेड के लिए मानदेय एवं अन्य भत्तों व सुविधाओं के लिए 9.09 लाख
:- उप्र पंचायती राज वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की लंबित देनदारियों के लिए 2 लाख
:- पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के दायरे में न आने वाले जिलों में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए 1.88 करोड़
:- दुग्ध समितियों पर दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान के लिए 25 करोड़ एवं कानपुर स्थित पराग डेरी पर दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान के लिए डेढ़ करोड़ यानी कुल 26.50 करोड़ की व्यवस्था
:- दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए गोकुल पुरस्कार योजना
:- किसानों के लिए कर्ज माफी योजना के तहत 400 करोड़ की व्यवस्था
:- गोरखपुर, देवरिया तथा बाराबंकी की आर्थिक रूप से कमजोर गन्ना समितियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बाकी देयों के भुगतान के लिए गन्ना समितियों को ब्याज रहित कर्ज के लिए 16 करोड़, 90 लाख
:- ग्राम चौकीदारोंके मानदेय में बढ़ोतरी के किए जाने तथा साईकिल, टार्च, एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र 15 करोड़
:- आपातकालीन अवधि में मीसा एवं डीआईआर में बंद प्रदेश के राजनीतिक बंदियों को सम्मान राशि के भुगतान के लिए 16.40 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था
:- पूर्वांचल में जेई व एईएस से मरने वाले व्यक्तियों के परिवार तथा विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के लिए पांच करोड़
:- एनआरएचएम के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए 80 करोड़ की व्यवस्था
:- नगर निकाय चुनाव के खर्च के बकाये की राशि के भुगतान के लिए 14 करोड़
:- मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण केंद्रों के संचालन के लिए ब्राडबैंड सुविधायुक्त अस्थाई टेलीफोन कनेक्शनों तथा जिला कार्यालयों व काल सेंटर में टेलीफोन के देयकों के भुगतान के लिए 18.34 करोड़
:- न्यायिक सेवा के अधिकारियों को लैपटाप व संगत उपकरण केलिए 6 करोड़ 21 लाख 50 हजार
:- उप्र न्यायिक अधिकारी कल्याण निधि के लिए दस करोड़
:- न्यायिक सेवा के अधिकारियों के लिए पीजीआई संस्थान में 50 लाख की आवश्यकता
:- नई बसों के क्रय के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए 6 करोड़
:- सिद्घार्थनगर में बौद्घ संग्रहालय के निर्माण के लिए 50 लाख
:- कै लाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की आर्थिक सहायता के लिए 12.50 लाख
:- प्रदेश के भर के रजिस्ट्री कार्यालयों के कम्प्यूटराइजेशन लिए 9 करोड़ रुपए
:- कैफी आजमी एवार्ड के लिए बीस लाख
इन जिलों को यह मिला
आगरा
:- आगरा में ताजगंज वार्ड तथा ताजगंज को जाने वाले मुख्य मार्गों के पुननिर्माण व उच्चीकरण के लिए 50 लाख
फिरोजाबाद
:- सिंचाई की व्यवस्था तथा पेयजल के लिए नवीन जसराना नहर निर्माण परियोजना के लिए दस करोड़
गौतमबुद्ध नगर
नोएडा में एनसीसी की 31 उप्र कन्या वाहिनी के लिए दस लाख
लखनऊ
:- राजधानी के कुकरैल वन खंड में जैव विविधता केंद्र की स्थापना के लिए दस लाख
:- मुमताज इंटर कालेज कक्ष निर्माण वाणिज्य संकाय व डिग्री कालेज में गर्ल्स हास्टल के लिए एक करोड़
रामपुर
:- हस्तशिल्प सामान्य सुविधा एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 12.91 लाख रुपए की व्यवस्था
फैजाबाद
अन्तर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल के निर्माण के लिए 2 करोड़
इटावा
:- इटावा में कुक्कुट हैचरी के शेष निर्माण कार्य व आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 25 लाख
:- सैफई में स्पोर्टस कालेज के निर्माण के लिए 1 करोड़
:- सैफई में खेल सुविधाओं के विकास के लिए 25 करोड़
:- सैफई में राजकीय बालिका इंटर कालेज के लिए 1 करोड़
:- इटावा में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन के लिए 4 करोड़ 23 लाख
:- सैफई में रूरल इंस्टीट्यूट आफ मेडिक ल सांइसेज एंड रिसर्च पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालन के लिए डेढ़ करोड़ की व्यवस्था
मैनपुरी
:- स्टेडियम के समतलीकरण तथा बालीवाल हास्टल की स्थापना के लिए 50 लाख
गोरखपुर
:- यूपी सांइस कांग्रेस के लिए 40 लाख दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को
आजमगढ़
:- बुढ़नपुर क्षेत्र में डेयरी के लिए 75 लाख
कन्नौज
:- दूध डेयरी की स्थापना के लिए 75 लाख।
:- पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के लिए 50 लाख की व्यवस्था।
:- क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 1 करोड़।
:- मेडिकल कालेज परिसर में हृदय रोग अस्पताल की स्थापना के लिए 50 लाख तथा कैंसर अस्पताल के लिए 50 लाख।
:- कन्नौज में राजकीय महिला महाविद्यालय केलिए 50 लाख।
जौनपुर
राजकीय मेडिकल कालेज केलिए एक करोड़ औसत।