फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस ऑफ लव' मामले में 100 के खिलाफ केस

Tue, 04 Nov 2014 09:43 PM IST
एजेंसी/कोच्चि
विज्ञापन
विज्ञापन
नैतिकता के खिलाफ विवादित किस ऑफ लव कार्यक्रम के लिए दो नवंबर को मरीन ड्राइव पर जमा हुए कम से कम 100 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ प्रदर्शन करने और नियम कानून के खिलाफ एकत्रित होने के कारण मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो नवंबर को प्रदर्शन के दौरान मरीन ड्राइव शिव सेना और अन्य संगठन के सदस्यों से पटा पड़ा था जो किस ऑफ लव की मुखालफत कर रहे थे। हालांकि प्रदर्शनी देखने के लिए जमा हुए लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मालूम हो कि कोझिकोड़ के एक होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने के बाद फेसबुक पर एक समूह ने इसके विरोध में किस आफ लव कार्यक्रम का आयोजन किया था।
विज्ञापन


इसका आयोजन फ्री थिंकर्स नामक समूह ने किया था जिसका नेतृत्व लघु फिल्म बनाने वाले राहुल पसुपालन ने किया था। इस कार्यक्रम में विरोध स्वरूप लोग एक दूसरे को गले ला रहे थे और किस कर रहे थे। जबकि कई संगठन इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता कर विरोध कर रहे थे।

इस बीच पुलिस ने होटल पर हुए हमले के मामले के मुख्य आरोपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मोर्चा के महासचिव प्रकाश बाबू को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें