अंतरिक्ष की एक घटना ने इन दिनों खगोलविज्ञानियों के होश उड़ाए हुए हैं। कुछ इसे रूस का खुफिया सैटेलाइट मान रहे हैं और कुछ इसे स्पेस कचरे का जमाव कह रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि 1960 में शीत युद्ध के दौरान रूस ने एक अंतरिक्ष कार्यक्रम बनाया था जिसे सैटेलाइट किलर का नाम दिया गया था। अभी तक माना जाता था कि ये सैटेलाइट किलर कार्यक्रम खत्म हो चुका है लेकिन क्या वाकई ऐसा ही था?
खबर के मुताबिक सोवियत संघ के विघटन के साथ ही ऐसे कार्यक्रमों को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन इन दिनों अंतरिक्ष में ऐसी हलचलें हैं जिनके चलते आशंका जताई जा रही है कि ये सैटेलाइट किलर वापस लौट आया है।
फोटो साभार: वाशिंग्टन पोस्ट