फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर ट्रैक पर फेंका, ट्रेन लेट होने से बची जान

Fri, 11 Oct 2013 10:17 AM IST
एजेंसी/थाणे
विज्ञापन
विज्ञापन
गाहे बगाहे कही जाने वाली कहावत ‘जाको राखे साईयां मार सके न कोई’ महाराष्ट्र के थाणे निवासी एक युवक के लिए कभी न भूलने वाली हकीकत बन गई।
विज्ञापन


थाणे के बोइसर के रहने वाले प्रदीप यादव को उसी के चचेरे भाईयों ने मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर मरने के लिए फेंक दिया था। जिस रेलवे ट्रैक पर उसे हत्या के मकसद से फेंका गया उस रूट पर आने वाली ट्रेन लेट थी और इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उसकी मदद की पुकार सुन ली और उसे बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इलाहाबाद में मौजूद पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर प्रदीप यादव को बीते पांच अक्तूबर को उसी के पांच चचेरे भाइयों ने अगवा कर बुरी तरह पीटा और बाद में उसे बोइसर के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदीप की हत्या के मकसद से उसे रस्सियों से बांधकर ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इसके बाद प्रदीप ने मदद की गुहार लगानी शुरू की।

प्रदीप की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उसे बचा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप की किस्मत अच्छी थी क्योंकि उस ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन उस दिन लेट चल रही थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने प्रदीप के दो चचेरे भाइयों दिनेश यादव और चंद्रबली यादव को गत 8 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें