फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही युवती को ऑटो में उठाया, बेहोश कर गैंगरेप

Mon, 03 Jun 2013 07:06 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रही किशोरी को थ्री व्हीलर में अगवा कर बेहोश करने व गाजियाबाद ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी को अगवा करने में मदद करने वाले अन्य युवक कौन थे, यह अभी पता नहीं चल सका है।

रविवार शाम पीड़ित किशोरी ने थाना सेक्टर-55 पुलिस को बताया कि 29 मई की शाम करीब 6:30 बजे वह मंडी से सब्जी लेकर घर जा रही थी। हनुमान मंदिर के सामने एक थ्री व्हीलर खड़ा था।

जिसमें कृष्णा कॉलोनी निवासी थ्री व्हीलर चालक बॉबी व उसके साथ चार अन्य युवक बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी को जबरदस्ती थ्री व्हीलर में बैठा लिया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया।
विज्ञापन


थ्री व्हीलर चालक उसे गाजियाबाद ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 01 जून की सुबह 4:00 बजे जब उसे होश आया तो खुद को गाजियाबाद स्टेशन पर पाया।

जहां पर एक औरत की मदद से वह बल्लभगढ़ की ओर आने वाली ट्रेन से अपने घर तक पहुंची। पुलिस ने रविवार देर रात मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी थ्री व्हीलर चालक व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें