फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों के लिए कई जगह कैंप लगाए: खुर्शीद

Sun, 14 Oct 2012 04:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है कि वे अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने एक प्रेस सम्मलेन में कहा कि वे सड़क पर बैठे लोगों के सवालों का जवाब नहीं देंगे। खुर्शीद ने कहा कि आरोप ट्रस्ट पर लगे हैं कांग्रेस पर नहीं।
विज्ञापन


कैंप नहीं लगाने की बात गलत
कानून मंत्री ने जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर कथित रूप से विकलांगों के कल्याण की सरकारी रकम हड़पने के संगीन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि कैंप नहीं लगाने की बात सरासर गलत है। विकलांगों के लिए कैंप लगाए गए थे। उन्होंने कई कैंपों की तस्वीरें भी दिखाई।

'मैनपुरी के कैंप में मौजूद थे सिंह'
उन्होंने इसके सबूत भी पेश किए कि यूपी सरकार के पूर्व सीडीओ जेबी सिंह उनके ट्रस्ट के कैंप में मौजूद थे। उन्होंने 17 जुलाई 2010 को मैनपुरी में लगे कैंप में सिंह की मौजूदगी की तस्वीर भी दिखाई। खुर्शीद ने कहा कि एटा के कैंप का उद्घाटन खुद मैंने किया था। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद कैंप में अजहरूद्दीन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल सवाल यह है कि सरकार से मिली रकम विकलांग लोगों पर खर्च की गई या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार से सिर्फ 71 लाख रुपए मिले थे, हमने 77 लाख रुपए खर्च किए। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद लुईस खुर्शीद ने कहा कि उनके ट्रस्ट ने 17 ही नहीं 34 कैंप लगाए।

खुर्शीद ने कहा कि उनके ट्रस्ट ने जिन विकलांगों की मदद की है, उनके लिए साइकिल मुहैया कराई गईं हैं। उनमें से एक लाभार्थी रंगी मिस्त्री को भी प्रेस सम्मेलन में लाया गया। मिस्त्री ने कबूल किया कि उन्हें 2 साल पहले सुनने वाली मशीन मिली थी।
विज्ञापन



और भी... http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/59000/13/0/Aajtak-Breaking-News-Update.html
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें