फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़गे को लोकसभा में मिली नेता विपक्ष की 'सीट'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा में भले विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं मिला हो लेकिन उन्हें विपक्षी नेता की सीट जरूर मिल गई है। यह सीट लोकसभा के उपाध्यक्ष के ठीक बगल वाली है जोकि आमतौर पर विपक्ष के नेता को आवंटित की जाती है।
विज्ञापन


खड़गे लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता सदन हैं। वह विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और जद(एस) सुप्रीमो एसडी देवगौड़ा के साथ पहली पंक्ति में बैठेंगे। यह सीटों की नई व्यवस्था लोकसभा अध्यक्ष ने की है।

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया के ठीक पीछे दूसरी पंक्ति में बैठे नजर आएंगे। संसद सदस्यों को सीट संख्या आवंटित की जाती है ताकि सदन में मतदान होने की स्थिति में वे अपनी निर्धारित सीट पर बैठकर मतदान करें।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के ठीक बाद बैठेंगे राजनाथ

नई व्यवस्था के तहत गृहमंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठीक बगल वाली सीट आवंटित की गई है। उनके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बैठेंगे।

सत्तापक्ष की ओर से सीट नंबर 5 अभी किसी के नाम आवंटित नहीं की गई है। सीट नंबर 6 परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम है।

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, अनंत कुमार, शिवसेना के कोटे से मंत्री अनंत गीते, टीडीपी कोटे के अशोक गजपति राजू और लोजपा से मंत्री रामविलास पासवान अगली पंक्ति पर बैठे नजर आएंगे।

वहीं विपक्षी सीटों पर बीजद के भर्तुहरि महताब और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय भी अगली पंक्ति पर बैठेंगे। एआईएडीएमके के पी वेणुगोपाल भी इसी पंक्ति में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें