फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि सुधारने को वेबसाइट लॉन्च करेगी खाप

Wed, 04 Dec 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग के लिए बदनाम खाप ने समाज में अपने द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को बताने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जींद के नोगमा खाप के सुनील जगलान ने बताया कि इस वेबसाइट को खापों की 14 दिसंबर को होने वाली नेशनल कांफ्रेंस की बैठक के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने महसूस किया है कि मीडिया खाप के द्वारा समाज के लिए किए जा रहे अच्छे कामों को नहीं बताता है। खाप प्रॉपर्टी और विवाह संबंधी कई विवादों को दूर करता है, लेकिन इसके बारे में कोई नहीं बात करता है।

हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के 100 से अधिक खाप इस कांफ्रेंस में एक राष्टीय संगठन बनाने को लेकर हिस्सा लेंगे।

जगलान ने बताया कि हमने सभी खापों से वो दस्तावेज लाने को कहा है, जिसमें उन्होंने समाज में अच्छे काम किए हैं। हम उन दस्तावेजों को वेबसाइट में अपलोड कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांदेला खाप के अध्यक्ष टेक राम कांदेला ने कहा कि हमारे खाप ने 28 गांवों में बालिका बचाओ आंदोलन चलाया है। साथ ही हमने दहेज के विरोध में भी कई काम किए हैं।

कांफ्रेंस के दौरान वह दस्तावेज और रिपोर्ट दिखाए और बताए जाएंगे, जिससे पता चले कि मीडिया में खाप को किस तरीके से दिखाया जा रहा है।

वहीं आधुनिक समाज में खाप की प्रासंगकिता पर उठाए गए सवाल पर लिखी गई डीआर चौधरी की किताब भी खाप से जुड़े लोगों को मुहैया कराई जाएगी।

जगलान ने बताया कि हम मीडिया से बात करने के लिए केवल कुछ लोगों को नियुक्त करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें