फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 28 'मिल्खा' को दौड़ने के लिए चाहिए एक लाख

Tue, 30 Jul 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' सप्ताह दर सप्ताह टिकट खिड़कियों पर लाखों रुपए कमा रही है। वहीं केरल के 28 'मिल्खा' को देश की ओर से विदेशी सरजमीं पर दौड़ में शामिल होने के लिए एक लाख रुपए की जरूरत है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में अगर प्रत्येक धावक एक लाख रुपए जमा नहीं कर सका, तो वह दौड़ के लिए चुनी जाने वाली टीम की ट्रायल सेशन में शामिल नहीं हो पाएगा।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार, केरल के 28 छात्र 17 से 24 सिंतबर तक होने वाले क्वालालम्पुर एशियन स्कूल फील्ड एंड ट्रैक चैंपियनशिप में देश की ओर से दौड़ में शामिल होना चाहते हैं।

अगर वे सात दिनों के अंदर एक-एक लाख रुपए का जुगाड़ नहीं कर सके तो पुणे में राष्ट्रीय टीम के ट्रायल सेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे। ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन 4 अगस्त को होना है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के निर्देशों के अनुसार, हर एथलीट को एक लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। ये पैसा चैंपियनशिप में खिलाड़ियों पर होने वाले खर्च के तौर पर लिया जा रहा है।

एसजीएफआई के महासचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मिलने की कम ही उम्मीद है। इसलिए संबंधित राज्यों से राशि एकत्र करने के लिए कहा गया है। अगर वे राशि नहीं दे सकते तो उन्हें ट्रायल सेशन में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें