केरल में बीयर के साथ शराब और एक 'रहस्यमय' मिश्रण मिला कर नया कॉकटेल बनाया जा रहा है। यह नया पेय केरलवासियों को खूब पसंद आ रहा है। बार और होटलों में शराब परोसने पर लगी पाबंदी के बाद इस नए कॉकटेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। कोच्चि के एक शराब की दुकान के मालिक कहते हैं, "बार में शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद से लोग कई तरह की तरकीब लगा रहे हैं।"
दुकानों ने बीयर के साथ स्थानीय मसालों को मिलाना शुरू कर दिया है। एक शराब की दुकान के मालिक ने कहा, "हमने हाल ही में एक नया ड्रिंक पेश किया, जिसका नम है 'ब्रान-जी'। इसमें 140 मिलीलीटर बीयर के साथ 40 मिलीलीटर रेड वाइन मिला दी जाती है।" "इसके अलावा उसमें नींबू, अदरक, हरी मिर्च, पुदीना और एक रहस्यमय चीज भी मिलाई जाती है। यह यहां बिल्कुल हिट है।"
बार में शराब परोसने वाले ने बताया कि दरअसल उस रहस्यमय पदार्थ की वजह से पीने वालों को नशा तुरंत चढ़ जाता है। एक ग्लास 'ब्रान-जी' की कीमत नॉन-एसी दुकान में 60 रुपये है, जबकि एसी दुकान में एक ग्लास बीयर के लिए 200 रुपये चुकाने होते हैं।