फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ता की हत्या पर केरल हुआ बंद

Tue, 02 Sep 2014 08:35 PM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ समर्थक की कन्नूर जिले में हत्या के बाद मंगलवार को बुलाई गई हड़ताल से केरल का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। संघ द्वारा बुलाई गई एक दिनी हड़ताल में सड़कों से सार्वजनिक परिवहन गायब रहे और पूरे राज्य में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


इधर, राज्य सरकार ने शैक्षिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी थी और कई विश्वविद्यालयों ने मंगलवार की परीक्षा को टाल दिया। मालूम हो कि सोमवार को संघ कार्यकर्ता मनोज की राजनीतिक हिंसक वारदात में हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप संघ की ओर से माकपा पर लगाया जा रहा है।

हत्या के सिलसिले में पुलिस ने माकपा के चार नेताओं को हिरासत में भी लिया है। संघ कार्यकर्ता की हत्या की जांच यूडीएफ सरकार ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ओमान चांडी को फोन कर घटना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से राज्य में हो रही राजनीतिक हिंसा पर अंकुश लगाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को आश्वस्त किया है कि घटना की जांच में एक उच्च स्तरीय टीम को शामिल किया गया है। साथ ही केरल में राजनीतिक हत्याओं को रोकने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें