फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला सरकार के खिलाफ फिर फूटेगा 'केजरीवाल बम'

Fri, 01 Feb 2013 10:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार के खिलाफ शुक्रवार को कंस्टीट्यूशन क्लब में 'केजरीवाल बम' फूटने वाला है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शीला सरकार और बिजली कंपनियों के बीच मिलीभगत को लेकर एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि वे दिल्ली सरकार के बिजली और पानी बिल के घोटालों का खुलासा करेंगे। साथ ही वह यह भी बता सकते हैं कि घोटाले का पैसा किस-किस के खाते में गया है। पूरे मामले के खुलासे के लिए आम आदमी पार्टी ने शाम पांच बजे कंस्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाई है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले भोपाल में कहा था कि उनकी पार्टी एक फरवरी से शीला सरकार के खिलाफ अपना अभियान चलाएगी। इससे पूर्व वह दिल्ली सरकार के बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें