फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दी अन्ना को गाली!

Wed, 18 Dec 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अन्ना को अपशब्द कहे जाने की बात से साफ इंकार किया। अरविंद ने कहा कि कोई फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जिसके खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


अरविंद ने कहा कि अन्ना हजारे के साथ उनके संबंध हमेशा से मधुर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपशब्द कहने का प्रश्न ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि एक मीडिया चैनल लगातार यह खबर चला रहा है कि अरविंद ने अन्ना के लिए अपशब्द कहे। इस खबर में ट्विटर अकाउंट का हवाला दिया जा रहा है।

अरविंद ने साफ किया कि यह अकाउंट उनका नहीं है, बल्कि फर्जी है। इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की गई है।

उन्होंने कहा कि जो लोग दुष्प्रचार कर उनके और अन्ना के रिश्ते खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस मामले में उन्होंने न्यूज चैनलों के खिलाफ भी मानहानि का दावा करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें