फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह के खिलाफ केस वापस लेना शर्मनाक

Sat, 03 Nov 2012 08:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के नेता अरविंद केजरीवाल ने अमर सिंह के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला वापस लिए जाने को शर्मनाक करार दिया है और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से सिंह के खिलाफ केस को वापस लिया गया, वह शर्मनाक है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही आपराधिक न्याय प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जो हालात हैं, उसे देखते हुए पूरी व्यवस्था को पलटना पडे़गा।

उन्होंने दावा किया कि अब यादव विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ विकलांगों के साथ फर्जीवाड़े के मामले को भी वापस ले लेंगे। देखते जाइए अब यादव खुर्शीद के खिलाफ मामला वापस लेंगे और बदले में यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का जो केस है उसे कांग्रेस वापस ले लेगी। आईएसी ने राजनीतिज्ञों का पर्दाफाश करना शुरू किया है इसलिए अब उनके पास ढेरों सूचनाएं आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें