फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूलन का शतक, ऑस्ट्रेलिया 'ए' का मजबूत स्कोर

Sat, 03 Nov 2012 07:54 PM IST
सिडनी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एलेक्स डूलन के नाबाद 161 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 480 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त घोषित की। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 128 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


कप्तान ग्रीम स्मिथ 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए जबकि अलवीरो पीटसरन ने 38 रन की पारी खेली। स्टंप्स के समय हाशिम अमला 27 और जेपी डुमिनी दो रन बनाकर खेल रहे थे। भ्रमणकारी टीम ऑस्ट्रेलिया 'ए' के स्कोर से अभी 352 रन पीछे है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने कल के स्कोर सात विकेट पर 325 रन से आगे खेलना शुरू किया था। मेजबान टीम के कप्तान एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने लंच के बाद सात विकेट पर 480 रन बनाकर पहली पारी समाप्त घोषित कर दी। डूलन ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए 275 गेंदों में 20 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 161 रन बनाए। टिम पैने ने 142 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 60 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेल स्टेन ने 54 रन देकर तीन विकेट और इमरान ताहिर तथा रोरी क्लीनवेल्ट ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें