फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल भारत के सबसे खतरनाक शख्स!

Wed, 02 Apr 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने ‘अरविंद केजरीवाल-भारत के सबसे खतरनाक शख्स’ शीर्षक से लगाई खबर में कहा है कि बहुत सारे भारतीयों को भाजपा के तेजतर्रार नेता और पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी अथवा गांधी खानदान से जुड़े राहुल गांधी की तुलना में पूर्व आईआरएस अधिकारी अरविंद केजरीवाल ज्यादा रोमांचित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बकि तीन साल पहले बहुत कम लोगों ने नेताओं की पोशाक कुरता पायजामे की जगह पैंट शर्ट पहनने वाले केजरीवाल का नाम सुना था। 49 दिनों तक दिल्ली की सरकार चलाने वाले 45 वर्षीय केजरीवाल अब सरकारी कामकाज से मुक्त होकर लोकसभा चुनाव में खुलकर कूद पड़े हैं।

हालांकि राजनीति के ज्यादातर जानकारों का कहना है कि 543 सीटों में से केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुश्किल से 10 सीटें ही जीत पाएगी। लेकिन केजरीवाल तो पहले भी राजनीति में बड़ा उलटफेर कर चुके हैं।
विज्ञापन

'म्यूजियम के लायक हैं केजरीवाल के विचार'

निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में नीतिगत फैसलों में ढिलाई की वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर बेहद खराब असर पड़ा है।

एक तरह जहां आईएमएफ ने 2014 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की बढ़त 4.4 फीसदी बताई है, जबकि 2011 में यह दर ऐतिहासिक 10 फीसदी रही है।

ऐसे में क्या देश ऐसे करिश्माई व्यक्ति के लिए तैयार है जो लोकलुभावन नीतियों पर चलता हो और विदेशी निवेशकों को शोषक और उद्योगपतियों को चोर बताता हो। दरअसल केजरीवाल पुराने चलन के ऐसे अड़ियल शख्स हैं जिनके विचार संसद में नहीं म्यूजियम में रखने के लायक हैं।
विज्ञापन

31 देशों में फैले हैं केजरीवाल के लोग

कभी अन्ना हजारे के सहयोगी रहे और खुद को हनुमान बताने वाले केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को आजादी की दूसरी जंग कहते हैं। शायद यही वजह है कि केजरीवाल के लोग आम आदमी लिखी टोपी पहनते हैं।

केजरीवाल की लिखी पतली सी किताब का नाम सुराज है, जो महात्मा गांधी की हिंद सुराज से मेल खाती है। 18 महीने पहले अपने गठन के बाद से आम आदमी पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता हो चुके हैं। 31 देशों में केजरीवाल के संगठन से जुड़े लोग मौजूद हैं।

शायद यही वजह है कि केजरीवाल लोगों को रोमांचित कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें